Loading Now
×

भारतीय अंडर-19 कप्तान यश धुल ने अपने रणजी डेब्यू में जड़ा शतक,

दिल्ली 17 फरवरी : भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप  विजेता टीम के कप्तान यश धुल  ने  अपने डेब्यू मुकाबले में ही शानदार शतक लगा दिया। दिल्ली की तरफ से खेलते हुए पहले दिन ही यश धुल ने तमिलनाडु के खिलाफ अपना शतक पूरा किया। वो पारी की शुरूआत करने के लिए आए थे और 133 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 16 चौके लगाए।

यश धुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का टाइटल जीता था। उन्होंने कई जबरदस्त पारियां भी टूर्नामेंट में खेली थी। इसके बाद कई लोगों का मानना था कि उनका चयन आईपीएल में भी होना चाहिए और ऐसा ही हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने उनके लिए बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

अब दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी में उन्होंने शतक जड़ दिया है। यश धुल के इस शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए कई लोगों ने उन्हें लंबी रेस का घोड़ा कहा है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 6 = ?