भारती जूनियर्स चैलेंजर ट्रॉफी मे भारती रेडर्स 5 विकेट से जीता

मुजफ्फरपुर : भारती क्लब के तत्वाधान में आयोजित भारती जूनियर्स चैलेंजर ट्रॉफी के तीसरे मैच में भारती स्ट्राइकर्स ने भारती हॉक्स को 5 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती हॉक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 19 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्रा 69 रन बनाए।भारती हॉक्स के कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं आ सकी।भारती हॉक्स के तरफ से रोहित ने 8,मुस्सरफ अली ने 7 एवम नवाज ने 7 रन बनाए।गेंदबाजी में भारती स्ट्राइकर्स के तरफ से अयान राज ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए वही आयुष ने 2,बबलू ने 2 एवम अर्णव ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी भारती स्ट्राइकर्स की टीम भी एक समय लड़खड़ा गई थी परंतु प्रियांशु ने शानदार 34 रन बनाकर संभाल लिया।भारती स्ट्राइकर्स ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।प्रियांशु के अलावा सिद्दीकी ने नाबाद 5 रन बनाए वही अयान ने 4 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।गेंदबाजी में भारती हॉक्स के तरफ से रोहित ने 3,नबाब ने 1 एवम आदर्श ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच भारती स्ट्राइकर्स के प्रियांशु को दिया गया।

इसके पहले पूर्व रणजी खिलाड़ी एवम बिहार अंडर – 16 टीम के चयनकर्ता रहे अशोक कुमार पाहुजा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं आगाज आलम मौजूद थे वही स्कोरर की भूमिका आर्यन ने निभाई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago