बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 मे गोल्ड जितने वाली रूपा रानी तिर्की को किया गया सम्मानित

रामगढ़ : झारखंड विकास न्यास एवं रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आज होटल स्पाइस गार्डन के बैंक्वेट हॉल में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की लॉन बॉल्स की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली रामगढ़ की जिला खेलकूद पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पाण्डेय, भा. पु. से. ने रूपा रानी तिर्की को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ एथलीट एवम कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेलों में गोला फेंक स्पर्धा में पदक विजेता जसपाल मंगल किशोरिया एवं फुटबॉल में कई अंतरराष्ट्रीय बालिका खिलाड़ी तैयार करने वाले प्रशिक्षक आनंद गोप को भी शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इसी मौके पर जेपीएससी में रामगढ़ जिले के सभी 13 सफल अभ्यर्थियों को भी राधाकिशन स्मृति पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण में व्यस्त रहने के कारण इनके सम्मान उनके परिजनों ने प्राप्त किए। इस मौके पर रूपा रानी तिर्की ने बर्मिंघम में अपना पहला ही मैच हारने के बाद स्वर्ण पदक जीतने की रोमांचक कहानी बताई। मुख्य अतिथि ने रूपा रानी तिर्की की उपलब्धि को देश, झारखंड और रामगढ़ के लिए अतुलनीय बताया और उम्मीद की कि उनकी उपलब्धि से युवाओं खासकर बालिकाओं और सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों को खेलकूद से जुड़ने और इसे गंभीरता से लेने की प्रेरणा मिलेगी। श्री पाण्डेय ने जेपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को झारखंड के विकास में समर्पित भाव से काम करने और इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन ने और संचालन झारखंड विकास न्यास के अध्यक्ष बसंत हेतमसरिया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय गनौरी ने किया। अतिथियों का स्वागत पुस्तक भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शंकर चौधरी, डीएवी स्कूल्स की सहायक क्षेत्रीय निदेशक उर्मिला सिंह, अनमोल सिंह, डॉ अशोक बेरलिया, हरपाल सिंह, मनजी सिंह, पन्नालाल राम, अमित साहू, महेश बंसल, बलराम सिंह, डॉ बी एन ओहदार, सतीश गुप्ता, आनंद हेतमसरिया, धनंजय कुमार पुटूस, प्रो उमा सेनगुप्ता, प्रो सरोज सिंह, सुरेंद्र सिंह होरा, नीरज सिन्हा, शिवनंदन प्रसाद, बासुदेव महतो सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago