वैशाली 14 मार्च: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग का आज का भास्कर फाउंडेशन और प्रियदर्शी फाउंडेशन के बीच खेला गया ।
भास्कर फाउंडेशन के कैप्टन टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रियदर्शी फाउंडेशन का शुरुआत अच्छी नहीं रही सलामी बल्लेबाज प्रिंस प्रकाश 17 रन , इशांत 5 रन और संजय 9 रन बनाकर आउट हो गए ।
उसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज गौतम 45 रन और दिव्यांशु 29 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर मै 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । भास्कर फाउंडेशन के तरफ से रोहित 3 विकेट , अमन 3 विकेट , दीपक 2 विकेट , आदर्श 1 विकेट , सनोज 1 विकेट , अंकित 1 विकेट लिए ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भास्कर फाउंडेशन का भी शुरुआत अच्छी नहीं रही । सलामी बल्लेबाज अभिषेक 14 रन , दिव्यांशु 18 रन और कैप्टन अमन 6 रन बनाकर आउट हो गए । मध्यक्रम के बल्लेबाज आदर्श 30 रन , अमन 47 रन और प्रशांत 51* रन के बदौलत 26 में ओवर मै 191/6 बनाकर जीत दर्ज कर ली । प्रियदर्शी फाउंडेशन की तरफ से उत्सव 2 , चंदन 2 , रोहित 1 विकेट लिए ।
भास्कर फाउंडेशन के अमन प्रताप को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । इस जीत के साथ ही भास्कर फाऊंडेशन रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी ।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…