मोतिहारी 14 मार्च: हेमन ट्रॉफी 2021-22 के लिए पू.चम्पारण हेमन टीम के चयन के लिए ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने “ट्रायल लीग मैच” की तैयारी पूरी कर ली है।कल से ये मैच शुरू हो जाएंगे।प्रत्येक दिन दो मुकाबले स्थानीय गाँधी मैदान ग्राउंड-1 और 2 पर खेले जाएंगे जिसके लिए पिच और मैदान को तैयार कर लिया गया हैं।
ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि चयनकर्ताओं द्वारा चयनित 60 खिलाड़ियों की अंतिम सूची से पाँच टीम बनाया गया हैं।ये पाँच टीम कल से आपस मे लीग मुकाबले खेलेंगे।
इन मैचों में प्रदर्शन के आधार पर 16 सदस्यीय पू.चम्पारण हेमन टीम का चयन होगा।उदघाटन मुकाबले में रणजी पदार्पण मैच में उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड बनाने वाले सकिबुल गनी के नेतृत्व वाली “चम्पारण टाइगर्स” की टीम इंडिया अंडर-19 प्लयेर साबीर खान के नेतृत्व वाली “चम्पारण एक्सप्रेस” टीम से भिड़ेंगी।मैच के लिए अम्पायर की पोस्टिंग की जिम्मेदारी बीसीए स्टेट पैनल लेवल-ए के अम्पायर वेदप्रकाश को दिया गया हैं साथ ही सभी मैचों के ऑनलाइन स्कोरिंग किया जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…