भोजपुर क्रिकेट एकादमी ब्लू रूबन कप भोजपुर जिला सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग के फाइनल में

भोजपुर 08 मार्च: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रूबन कप जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन के दूसरे सेमीफाइनल में आज भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू बनाम बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के मैदान पर शुरू हुआ.

मैच का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव आलोक कुमार द्वारा किया गया |टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए| हृदयानंद ने 21,आकाश ने 26, शिवम और विकास में 24-24 रन और अमर ने सर्वाधिक 44 रनों का योगदान किया| भोजपुर क्रिकेट एकादमी ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विक्की और राकेश ने सर्वाधिक 3-3 विकेट ,अमित और जय ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने आदर्श के शानदार 90 रनों की बदौलत 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। आदर्श ने ओपन करते हुए शानदार 90 रन, आकाश ने 34 रन का योगदान किया और सागर शानदार 28 रन बनाकर नाबाद रहे। आज के मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के संजीव तिवारी एवं लक्ष्य मंथन थे |स्कोरिंग रत्नेश नंदन एवं ओम ने की |इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago