जहानाबाद जिला सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग का आगाज़,उद्धघाटन मुकाबले में धूम क्रिकेट क्लब विजयी

जहानाबाद 08 मार्च: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सिनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग उदघाटन आज सुबह 10 बजे जहानाबाद जिला पदाधिकरी श्री हिमांशु कुमार राय ने फीता काट कर किया ।

इस मौके पे जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री विनोद कुमार सिंह , अध्यक्ष श्री विश्वास , उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार , संयुक्त सचिव श्री कासिफ रजा , कोषाध्यक्ष अनवर हुसैन और साथ में अयोजन समिति के सदस्य कंचन कुमार और आशु भी मौजूद रहें ।

सीनियर डिवीजन में इस सेशन में 16 टीमों ने भाग लिया है जिसमे कुल 31 मैच खेला जाएगा ।आज रोमांचक मुकाबले में धूम क्रिकेट क्लब ने अमन क्रिकेट क्लब को 5 रनो से हराया ।आज सुबह टॉस जीतकर धूम क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए धूम क्रिकेट क्लब ने 27.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 177 रन का स्कोर खड़ा किया ।
धूम क्रिकेट क्लब के तरफ से दिशांत मिश्रा ने 90 रन बनाया । इनके अलावा मिहिर चावला ने 35 और जितिन कुमार ने 30 रन का योगदान दिया ।वही अमन क्रिकेट क्लब के तरफ से सौरव कुमार ने 4.3 ओवरों में 10 रन देकर 6 विकेट हासिल किया ।इनके अलावा अंकित यश राज और विकाश कुमार कश्यप ने 2, 2 विकेट हासिल किए ।

178 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमन क्रिकेट क्लब 30 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पे सिर्फ 172 रन ही बना पाई और मैच 5 रनो से हार गई । अमन क्रिकेट क्लब के तरफ से समीर ने 47 , मोनू ने 31,गौरव ने 30 और सौरव ने 26 रन का योगदान दिया ।वही धूम क्रिकेट क्लब के तरफ से मनोज ने 2 और आदर्श ने 1 विकेट हासिल किया । अमन क्रिकेट क्लब के तरफ से चार बल्लेबाज रन आउट हुए ।

सौरव कुमार को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष और आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago