रुबन कप भोजपुर जिला सीनियर लीग में भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू 7 विकेट से जीता

भोजपुर 03 जनवरी:  रुबन कप भोजपुर जिला सिनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच आज सुबह भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू बनाम राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच सुबह महाराज कालेज के खेल मैदान पर सुबह 9 00 से खेला गया इस मैच का उद्घाटन जूनियर ब्याज क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राजिव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

आज सुबह राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन कप्तान का फैसला सही साबित नहीं हो सकता उनकी पुरी टीम महज 71 रनों पर सिमट गई। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 7 मुकेश 10 रन,आतिश ने 11 रन, गोविन्द ने 14 रनों का योगदान दिया। भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए सागर तिवारी, विक्की, राकेश,और मानस ने एक एक विकेट,शहवाज ने दो विकेट, अमित ने तीन विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रितविज ने 29 रन, गुलशन ने 23 रनों,का योगदान दिया। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमृत ने दो विकेट राजिव ने एक विकेट प्राप्त किया।

इस मैच के अम्पायर अंजली पांडे और अनिस थे स्कोरर की भुमिका में रितिक उपाध्याय थे कल का मैच इस्ट्रिम इलेवन बनाम लिटिल चैम्प क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9 00 बजे से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के मिडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago