जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में यंग बॉयज ने ऐरावत फीड्स को 31 रनो से पराजित किया

जहानाबाद 03 जनवरी: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के नौवे मुकाबले में यंग बॉयज ने ऐरावत फीड्स को 31 रनो से पराजित किया ।

सुबह टॉस जीतकर ऐरावत फीड्स के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी गेंदबाजी का फैसला लिया जो उनके गेंदबाजों ने बिलकुल सही साबित किया और मात्र 82 रन पे यंग बॉयज के 8 विकेट गिरा दिए। लेकिन उसके बाद निशांत कुमार 54 और रिशव कुमार 44 टीम की पारी को संभाला और बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए टीम का स्कोर 29.3 ओवरों में ऑल आउट होने पहले 197 रन तक पहुंचा दिया ।

यंग बॉयज के तरफ से सनी ने 22 रविकांत ने 14 और आयुष नंदन ने नाबाद 11 रन बनाए ।ऐरावत फीड्स के तरफ से आकाश ने 3 विकाश ने 2 विकेट चटकाए।

198 रन का पीछा करने उतरी ऐरावत फीड्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पे उनके सलामी बल्लेबाज आयुष आउट हो गए ।इसके बाद सहबाज मंसूरी 48 ही अकेले यंग बॉयज के गेंदबाजी के सामने टिक पाए इनके अलावा
विकाश ने 23 नाबाद और नीतीश ने 21 नाबाद रन बनाए ।
लेकिन 35 ओवरों के समाप्ति पे अपने टीम को 9 विकेट के नुकसान पे सिर्फ 166 तक ही पहुंचा पाए और 31 रन से मैच हार गए ।

यंग बॉयज के तरफ से आयुष नंदन ने 3 निशांत ने 2 और ऋषभ , ऋषि , ऋत्विक और फसल ने 1-1 विकेट हासिल किए।आयुष नंदन को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास ने मैन आफ द मैच दिया ।
लीग का अगला मुकाबला दिनांक 04/01/20222 को ऋषि इलेवन घोसी और बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट अकैडमी के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago