भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जूनियर डिवीजन लीग में आज भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन बनाम आरा क्रिकेट एकेडमी ए के बीच मैच प्रातः 9:00 जैन कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ |
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए | हर्ष ने सर्वाधिक 65 रन और समीर ने 50 रनों का योगदान किया| आरा क्रिकेट एकेडमी ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकाश और मंटू ने 3-3 विकेट ,अनुज, अमित को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ |
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरा क्रिकेट एकेडमी ए की टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी | आकाश ने सर्वाधिक 32 रन ,अनुज ने 28 रन और अभिनव ने 21 रनों का योगदान किया |भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सोनू को दो विकेट ,उत्तम, हिमांशु, सुजीत और अविनाश को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ |
इस प्रकार भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने यह मैच 15 रनों से जीत लिया | आज के मैन ऑफ द मैच हर्ष रहे | मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय, स्टार फेन्डस के सचिव सुनीत सिन्हा, सीनियर खिलाड़ी आकाश कुमार स्टेट पैनल के अंपायर संजीव तिवारी उपस्थित थे | आज के मैच के निर्णायक जितेंद्र कुमार एवं सूरज श्रीवास्तव थे ,स्कोरिंग अमर ने की |
कल सीनियर डिवीजन में महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू बनाम आरा क्रिकेट एकेडमी बी के बीच एवं जैन कॉलेज के मैदान पर जूनियर डिवीजन में वाई एम सी सी बनाम यू सी सी ग्रीन के बीच मैच प्रातः 9:00 शुरू होगा | इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…