पटना। बाबुल (156 रन) के शानदार शतकीय पारी की बदौलत बिहार ने रणजी ट्रॉफी के अपने दूसरे मुकाबले में मणिपुर के खिलाफ शानदार शुरुआत की। मंगलवार से शुरू हुए मैच में बिहार ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 293 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान आशुतोष अमन 22 और हर्ष विक्रम सिंह 11 रन बना कर खेल रहे हैं।
अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज ग्राउंड ए पर खेले जा रहे इस मैच में बिहार ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। पारी की शुरुआत बलजीत सिंह बिहारी और बाबुल कुमार ने की। परंतु बलजीत उस समय आउट हो गए जब टीम का कुल स्कोर 4 रन था।
इसके बाद बाबुल का साथ अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रिषभ राज ने दिया। दोनों के बीच 82 रन की साझेदारी हुई। रिषभ ने 46 गेंदों में सात चौकों की मदद से 39 रन की पारी खेली। वहीं बाबुल ने 228 गेंद में 22 चौका व 3 छक्का की मदद से 156 रन बनाये। शकीबुल गणि भी 39 रन बनाकर आउट हो गए। मणिपुर की ओर से रेक्स ने 54 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
बिहार: पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 91 ओवर में 7 विकेट पर 293 रन, बाबुल कुमार 156, रिषभ 39, शकीबुल गणि 39, सचिन कुमार सिंह 14, आशुतोष अमन नाबाद 22, हर्ष विक्रम सिंह 11, विकेट— रेक्स 4/54, विश्वर्जीत 1/54, विकास सिंह 1/35, किशन सिंघा 1/29
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…