भोजपुर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में रितेश के पंच से भोजपुर पैंथर विजयी

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज भोजपुर पैंथर बनाम यूसीसी रेड के बीच मैच प्रातः 11:00 महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ| कुहासे की वजह से मैच विलंब से शुरू हुआ |

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर पैंथर की टीम ने 30 ओवर में 184 रन बनाकर आउट हो गई |राजीव ने शानदार सर्वाधिक नाबाद 78 रन, अनमोल तिवारी ने 55 रनों का योगदान किया |अतिरिक्त रनों की संख्या 30 रही |यूसीसी रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए श्रीमन ने सर्वाधिक चार विकेट ,धीरज ने 2 विकेट तथा राजा और रितिक ने एक-एक विकेट लिया |

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूसीसी रेड की पूरी टीम 107 रन बनाकर आउट हो गई | केवल ऋषभ ने 59 रनों का योगदान किया | इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच सका | भोजपुर पैंथर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रितेश ने सर्वाधिक 5 विकेट, आकाश में 4 विकेट और सुमित ने एक विकेट लिया |आज के मैन ऑफ द मैच रितेश रहे |

आज के मैच के निर्णायक आदित्य आर्यन एवं सूरज श्रीवास्तव थे, स्कोरिंग अमर ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव ,सीनियर खिलाड़ी कुणाल पांडे, राजीव रंजन ,धीरज कुमार, अभिषेक रंजन, दीपू ,आकाश उपस्थित थे |

कल का मैच जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट एकेडमी ए बनाम एवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू होगा | इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago