कैमूर चैंपियंस ट्रॉफी T-20 प्रतियोगिता में कंबाइंड की एसीए पर रोमांचक जीत

कैमूर: जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत कैमूर चैंपियंस ट्रॉफी T-20 प्रतियोगिता का दुसरा मैच सोमवार को स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में कंबाइंड क्रिकेट क्लब,भभुआ और अजय क्रिकेट एकेडमी, भभुआ के बीच हुआ जिसमें कंबाइंड ने बेहद रोमांचक मैच में एसीए को 12 से हरा दिया,

सुबह एसीए के कप्तान विशाल दास ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया,टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी कंबाइंड की टीम हर्ष गिरी के शानदार अर्धशतक 46 गेंदो में 70 रन जिसमें 9 चौके व 3 छक्के शामिल रहे के बदौलत 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनायें हर्ष के अलावा हिमांशु ने 19 गेंद में 25 रन,आरूष ने 18 गेंद में 17 रन और रिषभ ने 13 गेंद में 13 रन बनाये, एसीए के तरफ से सुधीर ने 31रन खर्च करके सर्वाधिक 3 विकेट और विशालऔर नासिर ने 1-1 विकेट हासिल किया,

एसीए की टीम 151 रन का विजयी लक्ष्य लेकर उतरी और 19.3 ओवरों में ही सभी विकेट खोकर 138 रन ही बना पाई जिसमें सलमान हाशमी ने 28 गेंदो में 41 रन और अनुभव ने 17 गेंदो में 29 रन बनाये इसके अलावा फैजान ने 31गेंदो में 22 रन बनाये कंबाइंड की ओर से हिमांशु ने 3 विकेट और नीतीश व रंजीत ने 2-2 विकेट तथा अभीजीत ने 1 विकेट हासिल किया,मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्ष गिरी को उनके शानदार बल्लेबाजी (70 रन ) के लिए संघ के उपाध्यक्ष ईनोक रॉय दास ने प्रदान किया।

इस दौरान संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह,उपाध्यक्ष,सचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कमलाकर तिवारी सहित संघ के पुर्व पदाधिकारी जयभद्र झा,संजय प्रेमी, अमितेश प्रताप सिंह, आजाद खान सहित सैकड़ों खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।मैच में अंपायरिंग दिलीप पटेल व भानू पटेल और ऑफलाइन स्कोरिंग सौरव कुमार व ऑनलाइन स्कोरिंग सोनल दूबे ने किया।मंगलवार को प्रतियोगिता का तीसरा मैच कमलाकर क्रिकेट क्लब व मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago