भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज एवेंजर क्रिकेट क्लब के कप्तान नितेश कुमार को जिले के सभी खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की lकल आपसी विवाद के बाद सर में लगी चोट के बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था lजहां आज सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुबह प्राप्त सूचना के बाद भोजपुर जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी ने एक शोक सभा कर आज के जिला क्रिकेट लीग के मैच को स्थगित कर दिया और लगभग 100 खिलाड़ियों ने मैदान में उपस्थित होकर नितेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना कीl शोकाकुल माहौल में एवेंजर क्रिकेट के खिलाड़ी काफी गमगीन थे वैसे तो जिले के सभी खिलाड़ियों के बीच उसका व्यवहार काफी अच्छा था जिसके कारण वह सभी खिलाड़ियों का प्रिय थाl
श्रद्धांजलि सभा में जिला एथलेटिक क्लब के यशवंत सिंह, पूर्व सचिव राजीव पांडे पूर्व सचिव मनोज कुमार भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय एवेंजर क्रिकेट क्लब के सभी खिलाड़ी एवं देव जी ,क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के कुमार विजय, आकाश, वरुण राज, कुणाल कुमार,जितेंद्र, लक्ष्य मंथन, रितिक और जिला हॉकी के कई खिलाड़ी इस सभा में शामिल हुए |
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…