कराटे

रणजी ट्रॉफी: बिहार व सिक्किम के मैच में खराब मौसम बनी बाधा

पटना। बीसीसीआई के अंतर्गत हो रहे रणजी ट्रॉफी के बिहार व सिक्किम के बीच खेले जाने वाले मैच में खराब मौसम बाधा बनी। गौरतलब हो कि ठंड के कारण पिच पर अत्धिक नमी व खराब रौशनी की वजह से अंपायर ने टॉस न कराने का निर्णय लिया।

बता दें कि राजधानी पटना के उर्जा स्टेडियम में खेला जाने वाले इस मैच में बिहार बढ़त लेने के इरादे से उतरने को तैयार है। मालूम हो कि तीन मुकाबलों में केवल 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही बिहार की टीम रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के नॉकआउट में प्रवेश करने को इस मैच को जीतना चाहेगी।

आशुतोष अमन की कप्तानी में खेल रही बिहार की टीम तीन में से एम मैच जीता और एक हारा है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। वहीं सिक्किम ने मिजोरम व मणिपुर पर जीत दर्ज की है जबकि मेघालय से करारी हार झेलनी पड़ी है। वर्तमान सत्र में शतक जड़ने वाले सचिन सिंह, विपिन ​सौरभा और बाबुल कुमार अपने कंधों पर बल्लेबाजी का भार संभालना पड़ेगा। क्योंकि चार दिन का यह मुकाबला अब तीन दिन ही खेला जाएगा।

वहीं टीम में मंगल महरौर के आने से बल्लेबाजी थोड़ी मजबूत होने की उम्मीद की जा रही है। इधर, गेंदबाजों में बिहार के आशुतोष अमन व मलय राज 14—14 व सचिन 10 विकेट लेकर आगे है। लेकिन बिहार को मेहमान टीम के गेंदबाज पालजोर तमांग से संभलकर खेलना होगा, जिन्होंने इस सत्र में 21 विकेट अपने नाम किए हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

20 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago