पीसीबी के चेयरमैन का बड़ा बयान कहा कई देश क्रिकेट को फुटबॉल की तरह चलाने की कोशिश कर रहे है

करांची : मालूम हो की इंग्लैंड के ऑल राउंडर क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने अपने अंतरष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दिया है। स्‍टोक्‍स ने अपने आखिरी वनडे से पहले कहा था कि खिलाड़ी कोई कार नहीं है, जिसे पेट्रोल या डीजल भरकर चलाया जाए। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा ने इस पर एक कड़ा बयान दिया है।

रमीज राजा ने कहा कि कई देश हैं, जो क्रिकेट को फुटबॉल की तरह चला रहे हैं और जल्‍द ही उन्‍हें एहसास होगा कि उन्‍होंने क्‍या किया। राजा ने क्रिकेट पाकिस्‍तान के हवाले से कहा, ‘लोग क्रिकेट को फुटबॉल की तरह चलाने की कोशिश कर रहे हैं। कई देश ऐसा कर रहे हैं। जब कैलेंडर पूरा हो जाएगा, तब जल्‍द ही उन्‍हें एहसास होगा कि उन्‍होंने क्‍या किया।’

हुसैन ने स्‍काई स्‍पोर्ट्स से बातचीत में कहा था, ‘यह कहना गलत नहीं होगा कि निराशाजनक खबर है, लेकिन इस समय क्रिकेट कार्यक्रम जहाँ है, यह उसका रिफ्लेक्‍शन है। यह खिलाड़‍ियों के लिए पागलपन है। अगर आईसीसी अपने इवेंट्स करता रहेगा और व्‍यक्तिगत बोर्ड गैप को भरते रहेंगे और इतनी ज्‍यादा क्रिकेट होगी तो ये क्रिकेटर्स कहेंगे कि मेरा हो गया। स्‍टोक्‍स ने 31 की उम्र में एक प्रारूप से संन्‍यास ले लिया, जो कि सही नहीं है। क्रिकेट कार्यक्रम पर ध्‍यान देने की जरूरत है। यह इस समय मजाक बन गया है।’

उन्‍होंने आगे कहा, ‘ऐसा लगता है कि 50 ओवर क्रिकेट पर सभी का ध्‍यान है क्‍योंकि सभी को टेस्‍ट मैच क्रिकेट और टी20 क्रिकेट से प्‍यार है। आईपीएल को बड़ी विंडो मिलती है तो वो लंबे समय तक चलता है और खिलाड़ी अपना नाम वापस ले लेते हैं। दक्षिण अफ्रीका ने भी द्विपक्षीय सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है, जिससे वर्ल्‍ड कप क्वालिफिकेशन में उन्‍हें मुसीबत पड़ सकती है और यह बड़ी बात है।’

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago