पटना। आगामी 30 से 31 जुलाई तक स्थानीय पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में पटना जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में पटना जिला सीनियर मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी पटना जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन उपेंद्र कुमार सिन्हा ने दी।
इस प्रतियोगिता के दौरान 35 साल से लेकर 75 साल तक पुरुष व महिला एकल और युगल स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। भाग लेने की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इसी के आधार पर अगले साल फरवरी में होने वाली राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पटना टीम का गठन किया जायेगा। मुकाबले सुबह 8 बजे से खेले जायेंगे। विशेष जानकारी व इंट्री के लिए पटना जिला बैडमिंटन संघ के संयोजक कुमार संदीप से संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9471867605 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…