कैमूर जिला क्रिकेट लीग में सनराइज सीसी कीविनर सीसी पर 122 रनो की बड़ी जीत

कैमूर 23 फरवरी : कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला क्रिकेट लीग का आठवां मैच विनर क्रिकेट क्लब मोहनिया और सनराइज क्रिकेट क्लब,भभुआ के बीच खेला गया जिसमें सनराइज ने विनर क्रिकेट क्लब को 122 रन के विशाल अंतर से पराजित किया।

सुबह सनराइज के कप्तान विशाल दास ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,सनराइज के दोनो सलामी बल्लेबाजों ने शुरू में संभल कर खेलने की कोशिश में सौरभ का विकेट मात्र 1 रन पर गवा दिया, उसके बाद विकास पटेल की ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुये 55 रन 34 बॉल में और आदिल ने 72 रन 82 बॉल में टीम को एक विशाल स्कोर की तरफ पहुचा दिया।

और उसके बाद सलमान ने 22 गेंद पर 24 रन के बदोलत निर्धारित 35 ओवरों में 224 नव विकेट खोकर बनाया।,विनर क्रिकेट क्लब के चिंटू गुप्ता 6 ओवर 46 रन 2 विकेट, दिलीप कुमार 7 ओवर 30 रन 3 विकेट हासिल किया।

जवाब में विनर क्रिकेट क्लब की टीम सनराइज के स्पिनरों विकास पटेल 6.4 ओवर में 5 विकेट लेके पूरे विनर टीम को ध्वस्त कर दिया। इनका साथ अलीजान ने 5 ओवर 17 रन 2 विकेट, विशाल दास 4 ओवर 8 रन 2 विकेट, के सामने 23.4 ओवर में मात्र 102 रन पर सिमट गई विनर क्रिकेट क्लब की ओर से दिलीप ने 26 रन 42 बॉल और अनुकूल राज 25 रन 29 बॉल ही दहाई की संख्या पार कर सके।

सनराइज के बल्लेबाज विकास पटेल को ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्रियेश नारायण सिंह ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
कल का मैच कमलाकर क्रिकेट क्लब,भभुआ और रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago