पटना 23 फरवरी: स्थानीय जीएसी मैदान गर्दनीबाग पटना में आयोजित हो रहे अगस्त्या कप (अंडर-14) अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 बजे दिन में संजय सिंह जिला प्रतिनिधि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन करेंगे. इस बात की जानकारी अगस्त्या क्लासेस राजापुल, बोरिंग रोड के संस्थापक संतोष झा ने दी।
उन्होंने बताया कि नॉकआउट आधार पर आयोजित हो रहे इस आयोजन के सभी मैच पैनल अंपायर की देखरेख में तथा 25-25 ओवरों का खेला जायेगा। कल का पहला मैच राणा क्रिकेट एकेडमी तथा बसावन पार्क सीए के बीच 8.30 बजे से दूसरा मैच सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी और लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के बीच 11 बजे दिन से खेला जायेगा।
मैच के सफल संचालन के लिए राजा कुमार तथा शुभम कुमार को मैदान प्रभारी बनाया गया है। आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया की इच्छुक टीमें 9386962380 पर इंट्री के लिए संपर्क कर सकती हैं।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…