बुमराह को भारतीय टीम के उपकप्तान बनाए जाने पर कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान?

कानपूर 23 फरवरी: बुमराह को इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में हुई वनडे सीरीज के लिए पहली बार भारत का उपकप्तान बनाया गया था। अब एक बार फिर उन्हें यह भूमिका सौंपी गयी है। जिसपर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा की बुमराह को उपकप्तान बनाए जाने से खुश हूँ।

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाए जाने से खुश हैं।अगर कोई बल्लेबाज या गेंदबाज लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनता है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

रोहित ने आगे कहा” इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह बल्लेबाज है या गेंदबाज। अंततः मायने रखता है क्रिकेट का दिमाग और उनके (बुमराह) पास तेज दिमाग है। मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं और मैं समझता हूं कि उनके पास किस तरह का क्रिकेट दिमाग है। लीडरशिप के रोल की भूमिका में कदम रखना उनके लिए अच्छा रहेगा। वह अपने खेल को अगले लेवल पर ले गए हैं। मुझे यकीन है कि वह इसे आगे भी जारी रखेंगे। यह भूमिका जो उसे मिली है, इससे उसका आत्मविश्वास और बढ़ेगा

रोहित ने यह भी कहा कि बुमराह, राहुल और पंत की तिकड़ी टीम में लीडरशिप की भूमिका के लिए दावेदारी में है। अगर आप जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और ऋषभ पंत के बारे में बात करते हैं, तो इन लोगों को भारतीय क्रिकेट के लिए भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्हें लीडरशिप के संभावित दावेदार के रूप में भी देखा जाता है।

बुमराह को केएल राहुल की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में उपकप्तान बनाया गया है। राहुल इस महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के लिए भारत के उपकप्तान थे, जबकि ऋषभ पंत ने टी20 सीरीज में उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाली थी। पंत भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें आराम दिया गया है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago