गंभीर बीमारी से जूझ रहे नन्हे क्रिकेटर के इलाज के लिए केएल राहुल ने दान किए 31 लाख रुपये

मुंबई 23 फरवरी: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपने एक बेहतरीन काम के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं। राहुल ने 11 साल के एक उभरते हुए क्रिकेटर वरद नालावड़े की मदद के लिए 31 लाख रुपये दान किए हैं। जिसकी प्रशंसा सोसल मीडिया पर भी लोग कर रहे है।

पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले नन्हे क्रिकेटर वरद मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वरद के प्लेटलेट का लेवल काफी ज्यादा कम हो गया था और इसी कारण उनके शरीर के रोगों से लड़ने की क्षमता बेहद कम हो गई थी।शरीर के कमजोर हो जाने के कारण यदि वरद को बुखार भी होता था तो वह ठीक होने में महीनों लग जाते थे।

वरद को पूरी तरह से स्वस्थ करने के लिए केवल बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही एकमात्र उपाया था । राहुल के मदद की बदौलत अब इस बच्चे का सफलतापूर्वक आपरेशन किया जाएगा और उन्हें स्वस्थ किया जाएगा।

राहुल ने कहा कि जैसे ही मुझे वरद की परिस्थिति के बारे में पता चला तुरंत ही मैंने अपनी टीम को GiveIndia के साथ संपर्क बनाने के लिए भेजा और प्रयास किया कि मैं उसे किसी भी हाल में मदद पहुंचा सकूं।मैं खुश हूं कि सर्जरी सफल रही और वह अच्छा महसूस कर रहा है।

मैं उम्मीद करता हूं कि वरद जल्दी से अपने पैरों पर खड़े हो जाएं और अपने सपनों को पूरा कर सकें। मैं यह भी उम्मीद करता हूं मेरे योगदान से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिले और अधिक से अधिक लोग मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

पिछले साल दिसंबर में वरद नालावड़े के पिता सचिन और माता स्वप्ना झा ने एक कैंपेन की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने बेटे के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए 35 लाख रुपये जुटाने का प्रयास शुरु किया था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago