Khelbihar.com

पटना। राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत बिहार बनाम पुडुचेरी मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर मेजबान टीम को 3 जबकि पुडुचेरी को 1 अंक हासिल हुए।

कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने अबतक कुल 8 मैच खेले हैं जिसमें एक में हार मिली है और एक ड्रॉ हुआ। बाकी छह में उसे जीत मिली हैं। बिहार को चंडीगढ़ ने हराया था जबकि पुडुचेरी से मुकाबला ड्रॉ हुआ। बिहार को अगला और अंतिम मुकाबला 18 जनवरी से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ डिब्रुगढ़ में खेलना हैं।

इस मैच में बिहार ने अपनी पहली पारी में 335 रन बनाये थे जबकि पुडुचेरी ने पहली पारी में 252 रन और दूसरी पारी में चार विकेट पर 177 रन बनाये। अंतिम व चौथे दिन पुडुचेरी ने बिना विकेट खोए 13 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसके दो विकेट तो जल्दी-जल्दी गिर पर कप्तान श्रीरजा और आर्यन बांगड़ ने खूंटा गाड़ दिया और 105 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर मैच को ड्रॉ की ओर से धकेल दिया।

चौथे दिन की खेल समाप्ति के समय पुडुचेरी ने चार विकेट पर 177 रन बनाये। कप्तान श्रीराज ने 117 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 43 और आर्यन बांगड़ ने 126 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 73 रन बनाये। सुगादेव ने 12, शशांक ने 11, अरबाजुद्दीन ने 22 रन बनाये। अनुज राज ने 23 रन देकर दो और सूरज राठौर ने 49 रन देकर दो विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago