Categories: Uncategorized

निमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट:-एनवाईके सीसी पटना सोनपुर को हरा कर सेमीफाइनल में

Khelbihar.Com

Madhubani:एनवाईके सीसी पटना ने मधुबनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे स्वर्गीय अखिलेश शरण सिंह निमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच एनवाईके सीसी पटना ने सोनपुर की टीम को हराया।

सोनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 135 रन बनाए। शमशेर ने 42 रन, मनीष ने 34 रन, गगन ने 11 रन बनाये। गौरव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन पर चार विकेट लिये। वही शशि ने 3 विकेट अपने नाम किया।

जवाब में खेलने उतरी एनवाईके सीसी पटना की टीम 19 ओवर में 136 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। सचिन ने शानदार 42 रन बनाए जबकि कुंदन शर्मा ने 19 रनों का योगदान दिया। राजीव में 17 रन का योगदान दिया। अमित ने दो, अंबुज ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना के गौरव कुमार को मधुबनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राकेश कुमार सिंह रिकी द्वारा प्रदान किया गया।

आज के मैच में टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष दिलीप झा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संतोष झा, टूर्नामेंट संचालक रवि रंजन, समाजसेवी संजीव कुमार, पंकज पूर्व क्रिकेटर श्रवण झा आदि उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago