पटना 02 मार्च: मैंगलोर ( कर्नाटक ) में आज से 6 मार्च तक आयोजित होने वाली 67वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में भाग लेने वाली 24 सदस्यीय बिहार टीम की घोषणा कर दी गयी है।
टीम की घोषणा करते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि महुआ ( वैशाली ) में आयोजित बिहार सीनियर बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षण शिविर के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से 10 पुरूष व 10 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
बिहार टीम को राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल ( एनडीए ) के उपनेता प्रो.नवल किशोर यादव,बिहार विधान सभा सदस्य -सह- संघ के उपाध्यक्ष समीर कुमार महासेठ,जदयू प्रवक्ता -सह- संघ की उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता,जीएसटी अधिवक्ता -सह- उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मंडल,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,रंजन गुप्ता,आजीवन सदस्य उपेन्द्र सिंह,जयंत सिंह ने शुभकामनाएं दीं है।
घोषित बिहार की पुरूष एवं महिला टीम के खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :-
पुरुष वर्ग – दीपक प्रकाश रंजन ( कप्तान ),बादल कुमार ( पटना ),कुंदन कुमार ( किलकारी ),राहुल कुमार ( नवगछिया ),अंकित कुमार राजू कुमार ( बेगूसराय ),रामा शंकर ( सीतामढ़ी ),सुमित कुमार वर्णवाल ( सीवान ),रवि रंजन कुमार,विनोद कुमार धोनी ( वैशाली )।
प्रशिक्षक – मोनू कुमार ( बेगूसराय ),प्रबंधक – मुरली राव ( पटना )।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…