वैशाली जिला क्रिकेट लीग में एनवीएस क्लब की 159 रनों की एकतरफ़ा जीत

वैशाली 02 मार्च:  वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सराय के दामोदरपुर मिडिल स्कूल में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग का आज का मैच एनवीएस क्लब और सराय जूनियर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनवीएस क्लब के सलामी बल्लेबाज अभिषेक 43 रन और अमन 22 रन ने अच्छी शुरुआत दी । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज अमन राज 66 रन ऋतु 21 रन और आदित्य आनंद 22 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 263/7 का स्कोर खड़ा किया । सराय जूनियर क्रिकेट क्लब के तरफ से विशाल 4 विकेट ,रोहित 1विकेट , रणधीर 1 विकेट लिए ।।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराय जूनियर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए । सलामी बल्लेबाज अमित 14 रन , रंधीर 29 रन , ऋषभ 12 रन को छोड़ कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए । पूरी टीम 24 ओवर मै 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । एनवीएस क्रिकेट क्लब की तरफ से अनुनय झा 3 विकेट, आदित्य 3 विकेट , सौरव 3 विकेट और निखिल 1 विकेट लिए । एनवीएस क्लब के आदित्य आनंद को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago