पटना 02 मार्च: बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित रणजी ट्रॉफी सीजन 2022 में कल कोलकाता में बिहार की टीम अरुणाचल प्रदेश के साथ भिड़ेगी।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पाटिल ने बताया कि बिहार के खेले गए पहले दोनों रणजी ट्रॉफी मुकाबला ड्रा रहा।
वहीं अरुणाचल प्रदेश के साथ बिहार का इस सीजन में रणजी ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला होना है। जिसमें बिहार टीम के कप्तान आशुतोष अमन इस मुकाबला में जीत दर्ज करने के उद्देश्य से उतरेंगे।इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबला में बिहार के बल्लेबाजों ने जमकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया लेकिन जीत दर्ज करने में नाकाम रहें।
बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले जाने वाले मुकाबला से पहले बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, आईसीए मेंबर अमीरकर दयाल, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह सहित सभी बीसीए व जिला संघों के पदाधिकारियों ने बिहार टीम को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…