Patna:बाउल्स स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शिरडी ( महाराष्ट्र ) में खेली जा रही सीनियर राष्ट्रीय बाउल्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के मिश्रित युगल मुकाबले में बिहार के कपिल व नेहा रानी की जोड़ी ने दिल्ली की जोड़ी को 8-4 से एवं दूसरे मैच में कपिल व चिन्मयश्री की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ की जोड़ी को 7-5 अंकों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
महिला वर्ग के युगल मुकाबले में अपर्णा आर्या व अनामिका की जोड़ी ने चंडीगढ़ की जोड़ी को 7-5 से पराजित कर दूसरे चक्र में प्रवेश किया। इस बात की जानकारी देते हुए बाउल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष ज्योति कुमार व दल प्रबंधक वर्षा कुमारी शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि पुरुष युगल मुकाबले में सत्यम सिंह व बिगनेस्वर प्रकाश की जोड़ी को गुजरात की जोड़ी से 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 16 राज्यों की टीमें भाग ले रही है। बिहार की टीमें पुरूष व महिला दोनों वर्गों में मजबूत व जोरदार दावेदारी पेश करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…