BPL:-बरौनी सुपर किंग्स ने बलिया वारियर्स को 5 विकेट से हराया

Khelbihar.com

Begusrai:स्मृति शेष डॉ भोला प्रसाद सिंह एवं मणि कुमार सिंह के स्मृति में आयोजित बेगूसराय प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में बरौनी सुपर किंग्स ने बलिया वारियर्स को 5 विकेट से हराया ।

टॉस जीतकर पहले उतरी बलिया वारियर्स की पूरी टीम 80 रनों पर ढेर हो गई बलिया वारियर्स की ओर से सर्वाधिक रन अमित राधे ने 24 और रवि ने 20 रन का योगदान दिया। जबकि बलिया वारियर्स के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। बरौनी सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए निधि ने 4 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट झटके वही इस्लाम ने दो ओवर में 1 रन देकर तीन विकेट झटके।

जवाब में उतरी बरौनी सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने 5 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया बरौनी सुपर किंग्स की ओर से राहुल कुमार ने 36 रन और मृत्युंजय कुमार ने 20 रन का योगदान दिया बलिया की ओर से सर्वाधिक विकेट मोहम्मद अजहर ने तीन विकेट और सुमित ने दो विकेट झटके शानदार बल्लेबाजी के लिए राहुल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार निरंजन सिंह सुमित सनी बीपीएल के अध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान बेगूसराय क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश सोनू कुमार प्रेम रंजन पाठक के द्वारा दिया गया।

मैच के मुख्य एंपायर सुधीर गुप्ता कंचन कुमार थे स्कोरर सिद्धार्थ कुमार थे उद्घोषक मोहम्मद जावेद और मो दानिश थे मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कल का मैच बेगूसराय कैपिटल्स बनाम कचहरी तस्कर के बीच के खेला जायेगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago