Kaimur: जिले के तत्वधान में चल रहे लीग मैच में जूनियर डिवीजन मैच आज से प्रारम्भ। जूनियर डिवीजन के सभी मैच राउंड रोबिन लीग के आधार पर होगा। आज का मैच अखलासपुर क्रिकेट क्लब और कैमूर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।
टॉस जीत कर अखलासपुर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मंगल के 45 रन,रवि शर्मा के 39 रन तथा बलदाऊ के 28 रनों के बदौलत निर्धारित 30 ओवरों में 172 रन का लक्ष्य रखा। गेंदबाजी में कैमूर क्रिकेट एकेडमी के तरफ से विक्रम और सौरभ ने 2-2 विकेट लिए।
जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर क्रिकेट एकेडमी के लगातार संघर्ष करते रहे मगर 28.2 ओवरों में 153 रनों पर ही सिमट गए। के सी ए के तरफ से बल्लेबाजी में विनय ने 37 रन और अमरजीत ने 33 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में ए सी सी के तरफ से प्रिंस ने 4 विकेट,रवि शर्मा ने 3 विकेट तथा चंद्रजीत ने 2 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच रवि शर्मा हरफनमौला प्रदर्शन के लिए कोषाध्यक्ष प्रीतेश प्रताप द्वारा दिया गया।इस दौरान मैदान में सैकड़ों दर्शक खेल का आनंद उठाते नजर आए।
कल का मैच कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब बनाम कैमूर क्रिकेट क्लब स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेला जाएगा।
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…