कराटे

विशालाक्षी और श्रुति के नाबाद अर्द्धशतकीय प्रहार से बिहार ने मणिपुर को 9 विकेट से हराया

पटना 17 मार्च:  बीसीसीआई के तत्वाधान में बेंगलुरु के एलुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी के चौथे मुकाबला में आज बिहार ने मणिपुर को 9 विकेट से पराजित किया।

जिसकी‌ विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि आज खेले गए इस मुकाबला में मणिपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।जिसमें मणिपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लिंथोइंगंबी राजकुमारी के नाबाद 62 रन की अर्धशतकीय पारी और मिलन के शानदार 32 रनों की उपयोगी पारी के सहारे निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया और बिहार के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा।बिहार की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रही रचना कुमारी, अपूर्वा , प्रीति प्रिया, वैदेही यादव और श्रद्धा को एक-एक सफलता हासिल हुई।

जवाब में 169 रनों की विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार टीम के सलामी बल्लेबाज विशालाक्षी ने नाबाद 81 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी और विकेटकीपर बल्लेबाज श्रुति के 56 रनों की नाबाद अर्धशतकीय प्रहार से बिहार ने 1 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया और मणिपुर को 9 विकेट से रौंदते हुए इस मैच को अपने नाम कर लिया।बल्लेबाज अपूर्वा कुमारी ने 24 रन बनाकर 1 रन चुराने के प्रयास में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर पवेलियन वापस आ गई।मणिपुर के गेंदबाज विकेट की तलाश में भटकते रहे लेकिन बिहार के बल्लेबाज विशालाक्षी और श्रुति ने कोई मौका नहीं दिया

विशालाक्षी ने नाबाद 81

।बिहार टीम की शानदार जीत पर बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के चेयरमैन आनंद कुमार, बीसीएल के चेयरमैन सोना सिंह, संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, सीईओ मनीष राज, सुबीर चंद्र मिश्रा, जीएम नीरज राठौर, जीएम धर्मवीर पटवर्धन, मनोज कुमार और बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल सहित बीसीए और सभी जिला संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से सभी खिलाड़ियों और सहकर्मियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

बिहार का पांचवा मुकाबला 19 मार्च 2021 को बेंगलुरु के एलुर क्रिकेट स्टेडियम में जम्मू एंड कश्मीर के साथ खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

20 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago