सनराइज क्रिकेट क्लब को हरा राजहंस क्लब रोलबाग किशनगंज बी डिवीजन के फाइनल में।

किशनगंज 17 मार्च: जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लीग 2019-20 के कुछ मैच करोना महामारी के वजह से लगे लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाया था उध बच्चे हुए मैचों में से आज बी डिवीजन का दूसरा सेमीफाइनल राजहंस क्लब रोलबाग बनाम सनराइज क्रिकेट क्लब जूनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया

जिसमें राजहंस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए जिसमें प्रशांत ने 52 रन निखिल ने 56 रन मेराज आलम ने 28 रन एवं मनोज ने 17 रनों का योगदान दिया वहीं सनराइज की ओर से गेंदबाजी करते हुए सलमान ने दो विकेट अकरम ने 1 विकेट एवं वसीम खान ने 1 विकेट हासिल किए

223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज 21.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी और 101 रन से मैच हार गई जिसमें रोहित ने 43 रन एवं अहमद ने 14 रन का योगदान दिया वहीं राजहंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने 3 विकेट देव मलिक ने 2 विकेट मेराज आलम ने 2 विकेट कादिर ने 2 विकेट एवं प्रशांत ने 1 विकेट हासिल किए शानदार बल्लेबाजी 30 गेंदों पर 52 रन एवं 1 विकेट लेने वाले प्रशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया इस मैच के अंपायर थे नीरज सिंह एवं विजय शाह स्कोरर आसिफ आलम।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago