कराटे

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार कुसुम राज मनीअम कप के क्वार्टर फाइनल में

पटना17 मार्च:  गोलकर मीडिया वेंचर्स के बैनर तले मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में चल रहे कुसुम राज मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए मुकाबले में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने एस.के.पी.क्रिकेट एकेडमी को दस विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

कुसुम राज मनीअम पब्लिक स्कूल मोरियावां (विक्रम) द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में आज के प्री. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एस.के.पी.क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग किया।पूरी टीम 23 ओवर में 104 रन पर ढे़र हो गई।

जवाब में बैटिंग करने उतरे क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के बल्लेबाजों ने बिना विकेट गवांए 12.3 ओवर में 105 रन बनाकर अपनी टीम को दस विकेट से विजयी बनाते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। विजेता टीम के आदित्य प्रकाश को नाबाद 59 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच कि पुरस्कार अंपायर यतेंद्र कुमार, राजेश रंजन और अमित कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

एस.के.पी.क्रिकेट एकेडमी 23 ओवर में 104 रन फर ऑल आउट -प्रियांशु 30, वंश 27, अतिरिक्त 23, कृष 3/18, तंमय 2/20, रितिक 1/7, चंदन 1/15,

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार 12.2 ओवर में 105 रन आदित्य प्रकाश 59 रन (नाबाद), तंमय 20, अतिरिक्त 26,

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

16 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago