बिहार बाउल्स स्पोर्ट्स टीम घोषित

पटना 26 मार्च: देहरादून ( उत्तराखंड ) में 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाली तीसरी सीनियर व जूनियर राष्ट्रीय बाउल्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार बाउल्स स्पोर्ट्स टीम की घोषणा कर दी गयी है।।

टीम की घोषणा करते हुए बाउल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने बताया कि बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल की सचेतक -सह- बाउल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार की अध्यक्ष रीना यादव, कोषाध्यक्ष गौरी शंकर, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा ने टीम के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

संघ के सचिव ज्योति कुमार के अनुसार घोषित टीम इस प्रकार है :-

सीनियर ( पुरुष ) – शिव कुमार,रोहित कुमार, विक्की प्रकाश,राम लखन प्रसाद यादव,चंदन कुमार, घनश्याम कुमार, मणि कुमार।
जूनियर ( बालक ) – दीपक कुमार, मनीष कुमार, सन्नी कुमार, निहाल खान,शक्षम भांत, अमित कुमार,मुकुल यादव।प्रशिक्षक -सह-प्रबंधक – धीरज मेहता।
सीनियर ( महिला ) – पूजा कुमारी, मधु कुमारी,नेहा रानी।

जूनियर ( बालिका ) – स्वीटी कुमारी, प्रियंका कुमारी, हंसा कुमारी, सिमरन कुमारी।
प्रशिक्षक -सह- प्रबंधक – सीमा देवी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago