ईस्ट चम्पारण जिला लीग में सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय विजयी

मोतिहारी 26 मार्च: स्थानिय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व.प्रदीप नंदन शर्मा उर्फ दीपु जी मेमोरियल जिला क्रिकेट सुपर-लीग (ए-डिवीजन) के मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 29.2 ओवर में 127/10 रन का स्कोर बनाया।टीम के ओर से बल्लेबाजी में समीर अख्तर ने 47,अमिश व एजाज ने 18-18 और गौरव ने 12 रन का योगदान किया।एम जे के यूथ क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सरफराज ने 5 और अनमोल तथा इमरान ने 1-1 विकेट चटकाए।

लक्ष्य पीछा करने उतरी एम जे के यूथ क्रिकेट क्लब की टीम सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय के गेंदबाज एजाज के 5,आलमगीर के 3 और गौरव के 2 विकेट के सामने 27.5 ओवर में सिर्फ 78/10 रन का स्कोर ही बना सकी।टीम के ओर से बल्लेबाजी में इमरान ने 20 और राहुल ने 17 रन बनाए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय के हरफनमौला खिलाड़ी एजाज अंसारी को उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जी.के.स्पोर्ट्स(चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ बाजार मोतिहारी) के प्रोपराइटर गुलाब खान के सौजन्य से दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व कुमार राज ने निभाया जबकि स्कोरर की भूमिका अमन राज रहे।कल ग्राउंड-1 पर रॉयल क्रिकेट क्लब रक्सौल रेड व कनौजिया क्रिकेट एकेडमी और ग्राउंड-2 पर ब्रावो क्रिकेट क्लब व एनएनसीए के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष सह एनसीए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया,चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,क्लब प्रतिनिधि सह सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के सचिव गोपाल जी मिश्रा,खिलाडी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,कन्वेनर मो.आलमगीर,फैसल गनी,वरिष्ठ खिलाड़ी संजय कुमार टुन्ना,गुलाब खान सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago