वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार सेन्ट्रल स्कूल की 6 रनो से रोमांचक जीत

पटना : वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज लीग राउंड का चौथा मुकाबला बिहार सेन्ट्रल स्कूल और क्रिकेट चैम्प ऑफ़ जैगुआर के बीच खेला गया जिसमे बिहार सेंटर स्कूल की टीम 6 रनो से इस रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की और इस प्रतियोगिता में अपना लगातार दूसरा मुकाबला जीता।

बिहार क्रिकेट संघ और पटना जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज टॉस बिहार सेन्ट्रल स्कूल की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार सेंट्रल स्कूल की टीम ने 31 ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रनो का स्कोर बनाया।

जबाब में उतरी क्रिकेट चैंप्स ऑफ़ जैगुआर की टीम निर्धारित पुरे 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी और इस रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 6 रनो से मुकाबला अपने हाथ से गवा दिया। मैन ऑफ़ द मैच आशीष आकाश को दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार से :-

बिहार सेंट्रल स्कूल : 197 /`10 (31 ओवर), कार्तिक राज यादव 37(34 ),गौरव कुमार 33(34),एक्स्ट्रा 46 रन। हर्ष राज,आर्यन कुमार,और विकेट 2-2 विकेट,शनुसाह और हिमांशु 1-1 विकेट।

क्रिकेट चैंप्स ऑफ़ जैगुआर : 191/9(35 ओवर), शनुसाह 70(69),विवेक 24(24)* ,एक्स्ट्रा 16 रन । सत्यम सिंह और आशीष आकाश 2-2 विकेट ,सुधांशु कश्यप,ऋतिक रौशन और मनीष कुमार एक-एक विकेट मिला।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago