कैमूर जिला क्रिकेट लीग में सनराइज सीसी की विनर सी सी पर आसान जीत

कैमूर:  जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत कैमूर चैंपियंस ट्रॉफी T-20 प्रतियोगिता का चौथा मैच बुधवार को स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में सनराइज क्रिकेट क्लब,भभुआ और विनर क्रिकेट क्लब,मोहनियां के बीच हुआ जिसमें कमलाकर ने बेहद आसान मैच में मां मुंडेश्वरी को 80 रन से हरा दिया,

सुबह विनर के कप्तान अमृत चौबे ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया,टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइज की टीम के निर्धारित 20 ओवर के मैच में अलीजान के शानदार अर्धशतक 39 गेंदो में 55 रन जिसमें 8 चौके व 1 छक्का के बदौलत 19 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 133 रन बनायें अलीजान के अलावा रजत सिंह ने 21 गेंद में 24 रन 3 चौके,सौरव ने 9 गेंद में 16 रन और अजय ने 15 रन का योगदान दिया,विनर के तरफ से अमृत चौबे ने 21 रन खर्च करके सर्वाधिक 5 विकेट,अनुकूल ने 32 रन देकर 2 विकेट और आकाश, माखन व हरिओम ने 1-1 विकेट हासिल किया,

विनर की टीम 134 रन का विजयी लक्ष्य लेकर उतरी विनर की पुरी टीम सनराइज की कसी हुई गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के समक्ष बिखर गई और 18.3 ओवरों में ही सभी विकेट खोकर मात्र 96 रन ही बना पाई जिसमें देवव्रत ने 17 गेंदो में 27 रन,शिवांश ने 14 गेंदो में 15 रन बनाये इसके अलावा अमृत ने 11 रन बनाये सनराइज की ओर से विकास भारद्वाज ने 15 रन देकर 3 विकेट लिए और विकास पटेल ने 2 विकेट और अभिषेक बिहारी,अलीजान व प्रभात ने 1-1 विकेट  हासिल किया,

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अलीजान को  उनके शानदार बल्लेबाजी (55रन) के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज के क्रीड़ा सचिव सुजीत सिंह ‘बिट्टू’ ने प्रदान किया। मैच के दौरान ही उपस्थित रहे भभुआ विधायक भरत बिंद ने दोनो टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और स्टेडियम में कई तरफ के सुविधाओं को बढ़ाने का आश्वासन दिया इसके लिये कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा उन्हें धन्यवाद दिया गया,

मैच के दौरान संघ के उपाध्यक्ष ईनोक रॉय दास,सचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कमलाकर तिवारी सहित संघ के पुर्व पदाधिकारी ,संजय प्रेमी, अमितेश प्रताप सिंह, सुजीत पांडे, गोल्डेन अली सहित सैकड़ों खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।मैच में अंपायरिंग दिलीप पटेल व भानू पटेल और ऑफलाइन स्कोरिंग निखिल कुमार व ऑनलाइन स्कोरिंग सोनल दूबे ने किया।गुरुवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल कंबाइंड क्रिकेट क्लब,भभुआ व रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ के बीच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago