कराटे

बिहार क्रिकेट संघ ने जिला संघ से मांगे सभी आयु वर्ग के 20-20 खिलाड़ियों की लिस्ट,देखे पूरी खबर

पटना 11 अगस्त: सत्र 2021-22 के लिए पुरुष/ बालक और महिला/ बालिका की सभी आयु वर्ग में जिला संघों के अग्रसारण के पश्चात बिहार क्रिकेट संघ में खिलाड़ियों का निबंधन किया जाना है। इस संबंध में बिहार क्रिकेट संघ ने अपने सभी यूनिट से महिलाओं की सीनियर और U-19 तथा पुरुषों की U-16 & U-19 आयु वर्गों के खिलाड़ियों के निबंधन के लिए दिनांक 20 अगस्त 2021, समय 6.00 PM तक एवं अन्य आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों की सूची 30 अगस्त 2021, समय 6 PM तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के Email:bca@biharcricketassociation.com पर अनिवार्य रूप से भेज के लिए कहा गया है। प्रति वर्ग में अधिकतम 20 खिलाड़ियों की सूची भेजी जानी है।

इसकी सुचना बिहार क्रिकेट संघ ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट biharcricketassociation.com पर जारी कर दी गई है। यह सुचना बीसीए के सीईओ मनीष राज द्वारा बीसीए की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के निर्णय के आलोक में`जारी किया गया है।सुचना में कहा गया है कि” जिला संघ अपने लेटर हेड पर – खिलाड़ी का नाम-पिता का नाम-पता-जन्म तिथि-आधार कार्ड नंबर-कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र की संख्या-पैन संख्या/पासपोर्ट संख्या इत्यादि विवरण संलग्न करवाया जाये।

सुचना में कहा गया है कि बीसीसीआई के पूर्व के निर्देशों के अनुसार ही विवरण तथा आवश्यक प्रमाण पत्र की कॉपी संलग्न करना है। सत्र 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 में बीसीसीआई के घरेलू मैचों में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले बीसीसीआई से निबंधित खिलाड़ियों की सूची अलग से भेजी जानी है।

खिलाड़ियों के विभिन्न आयु वर्गों के लिए अर्हता / पात्रता तिथि यह है :-

1. बालक 16 वर्ष से कम उम्र के लिए – खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 2005 या उसके बाद हुई हो।

2. बालक 19 वर्ष से कम उम्र के लिए – खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 2002 या उसके बाद हुई हो।

3. बालक 25 वर्ष से कम उम्र के लिए – खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 1996 या उसके बाद हुई हो।

4. बालिका 19 वर्ष से कम उम्र के लिए – खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 2002 या उसके बाद हुई हो।

5. बालिका 23 वर्ष से कम उम्र के लिए – खिलाड़ी जिनका जन्म 01 सितंबर 1998 या उसके बाद हुई हो।

6. सीनियर पुरुष और महिला के लिए कोई न्यूनतम उम्र या अधिकतम उम्र निर्धारित नहीं है।

 

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

18 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago