ब्रैकिंग न्यूज़: ईस्ट चम्पारण के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम को जान से मारने की दी गई धमकी?

मोतिहारी 11 अगस्त:  बिहार में  क्रिकेट अभी शुरू भी नहीं हुआ है और खिलाड़ियों को सीधे स्टेट टीम में चयन करवाने के लिए कुछ लोग लग गए  है और जिला संघ के पदाधिकारियों को धमकिया भी देने शुरू हो गई है। एक खिलाडी के सीधे स्टेट टीम में चयन करवाने के लिए जिला संघ के पदाधिकारियों को फ़ोन जाना शुरू हो गया।

इसी बीचे खबर है कि ईस्ट चंपारण डिस्टिक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम को जान से मारने की धमकी दी गई है वजह एक खिलाडी राजन गुप्ता का चयन स्टेट टीम में चयन करवाने के लिए जोड़ देना बताया गया है। इसकी जानकारी ज्ञानेश्वर गौतम ने प्रेस रिलीज़ में दी है।

श्री गौतम ने बताया है कि” आज दिनांक 10-08- 2021 को दिन में करीब 12:00 बजे 90064277770 नंबर से मेरे नो 943811202 पर फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने अपने आप को माननीय मुख्यमंत्री का पीएस बताया ,और राजन गुप्ता नामक खिलाड़ी का चयन स्टेट में करवाने का दबाव बनाया। जब उसे यह बताया गया कि टीम में चयन परफॉर्मेंस के आधार पर होता है न की पैरवी पर, तब वह गाली गलौज पर उतर गया और जान से मारने की धमकी दिया।

इतना ही नहीं उसने दोबारा 1:37 बजे एक और नंबर 9470 030000 पर फोन किया और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए कहा की तुम एस.पी के यहाँ गया था देखते हैं मेरा कोई क्या बिगाड़ लेता है ।पहले वाले कॉल के समय ही मेरे द्वारा एस.पी साहब को सूचना दे दी गई थी ।उन्हें जब दोबारा इस घटना की सूचना ई गई तो उन्होंने नंबर को ब्लॉक कर नगर थाने में आवेदन देने को कहा।इस संबंध में एक एफ आई आर ज्ञानेश्वर गौतम के द्वारा नगर थाना में दर्ज करा दिया गया है।

इसी बीच खिलाड़ी राजन गुप्ता से संबंधित मामले की गंभीरता को देखते हुए ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के “कमिटी ऑफ मैनेजमेंट”की अति-महत्वपूर्ण बैठक कल 12 जुलाई को निर्धारित किया गया हैं।यह बैठक एसोसिएशन कार्यालय चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ चौक मोतिहारी में 11 बजे से होंगी जिसमे संबंधित सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago