पटना। बिहार के लाल व भारतीय क्रिकेट टीम के युवा उदयीमान बाएं हाथ के खब्बू बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन के आज जन्मदिवस पर बिहार क्रिकेट संघ के मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बधाई देते हुए कहा कि भाई इशान किशन, उनके माता-पिता और बड़े भाई राज किशन के साथ व्यक्तिगत तौर पर मेरा गहरा लगाव है और आज पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है की बिहार के मिट्टी के लाल ईशान किशन देश- विदेश के खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं।

आईपीएल से लेकर ईशान किशन भारतीय टीम के टी-20 में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।मैं इस जन्म दिवस के अवसर पर समस्त बीसीए परिवार की ओर से ईशान किशन के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु के साथ-साथ असीम शक्ति प्रदान करने और भारतीय टीम के तीनों प्रारूपों (टी-20, वनडे व टेस्ट) में शामिल किए जाने के लिए ईश्वर के चरणों में मंगल कामना करता हूं ताकि ईशान किशन अपने क्षमता के अनुरूप तीनों प्रारूपों में प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए देश -प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

जन्म दिवस के मांगलिक अवसर पर बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, नव मनोनीत संयुक्त सचिव शंकरदेव चौधरी,बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के पूर्व चेयरमैन संजय सिंह, आइसीए मेंबर अमीरकर दयाल, बीसीए के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, नव मनोनीत बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन प्रफुल्ल रंजन वर्मा, सीईओ मनीष राज, जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन सहित अन्य सभी जिला संघों के पदाधिकारियों ने ईश्वर से ईशान किशन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago