क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर जिला अंडर -16 क्रिकेट लीग के फाइनल में।

मुजफ्फरपुर : जिला अंडर -16 क्रिकेट लीग मे आज के दूसरे सेमीफाइनल में आरव क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से हराया।पहले खेलते हुए आरव क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 50 ओवर के मैच में 33 ओवर में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रिशांक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 रनों की पारी खेली वही अल्तमश ने 12,प्रियांशु ने 16,अनिरुद्ध ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के तरफ से शेखर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके वही,वासुदेव ने 1,अंकित ने 1,तल्हा ने 1,साहिल ने 1 एवं उत्कर्ष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जबाव में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 28 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत के लिए 127 रन बना लिए।क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वासुदेव ने 31,अमन ने 20, ताल्हा ने 19, शेखर ने 18 एवं उत्कर्ष ने 14 रनों की उपयोगी पारी खेली।गेंदबाजी में आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आयुष ने 2,अनिरुद्ध ने 2,एवं आकर्षण ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के शेखर को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं सचिन कुमार थे वही स्कोरर राजकुमार एवं आर्यन थे।कल का मैच: दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी बनाम क्रिकेट एकेडमी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago