कराटे

कूच बिहार ट्रॉफी की दूसरी पारी में भी फिर से लड़खड़ाई बिहार,बंगाल से 67 रन पीछे

पटना 30 नवंबर: बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी 2021-22 के एलिट – डी ग्रुप में आज नई दिल्ली में बिहार और बंगाल के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय मैच में बिहार की टीम पहली पारी में 139 रन के जवाब में मैच के दूसरे दिन आज बंगाल की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 117 रन से आगे खेलना शुरू किया ।

और बंगाल के कप्तान अभिषेक पोरेल ने कल के 42 रन कि व्यक्तिगत स्कोर से आगे खेलते हुए 71 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आदित्य आनंद के हाथों रन आउट होकर पवेलियन लौटे जबकि शशांक सिंह 16 रन के व्यक्तिगत स्कोर से आगे खेलते हुए 39 रन के योग पर आदित्य के शिकार बने जिस ने पगबाधा आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

उसके बाद राहुल चौधरी ने 63 सालों के शतक की पारी खेली और मिलिंद ने 25 रनों का योगदान देते हुए बंगाल टीम को पहली पारी में 269 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए पहली पारी के आधार पर बिहार से 130 रनों की बढ़त हासिल करने में अहम योगदान निभाया।

आज दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार की टीम अपनी दूसरी पारी में भी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है और 4 विकेट खोकर 63 रन बनाकर संघर्ष कर रही है।

जबकि बिहार के टीम पहली पारी के आधार पर बंगाल से अभी 67 रन पीछे है। बिहार की ओर से हर्षित ने 20 रन, सूर्यांश ने 15 रन और पवन राय ने 10 रनों का योगदान दिया।
जबकि कप्तान सरमन निग्रोध 5 रन और धनेश चौहान 4 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और बिहार को इस संकट से निकालने के लिए संघर्षरत है।

बंगाल के गेंदबाज सिद्धार्थ सिंह ने आज 5 रन देकर दो विकेट जबकि मिलिंद और तौफीक ने एक-एक विकेट चटकाए।
बिहार की टीम कल मैच के तीसरे दिन 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन से आगे खेलना शुरू करेगी और बिहार के बल्लेबाज सबसे पहले बंगाल से पहली पारी के आधार पर 67 रन से पीछे चल रही स्कोर को बराबरी पर लाकर एक मजबूत स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 hours ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

8 hours ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

1 day ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

1 day ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

4 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

4 days ago