कराटे

ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट लीग का आगाज आगामी 20 दिसंबर से,पिछले सत्र के भी बचे मुकाबले होंगे पुरे

मोतिहारी 30 नवंबर:  ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सत्र 2021-22 में होने वाले लीग का मैच शुभारंभ 20 दिसंबर को होगा।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस बार लीग के सभी मैच स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड पर खेले जाएंगे लीग मैच 40-40 ओवर के होंगे और बीसीए एलीट पैनल ग्रेड लेवल-ए के अनुभवी अम्पायर वेदप्रकाश मैच के लिए अंपायरिंग पैनल का निर्धारण करेंगे।साथ ही साथ सभी मैचों पर शैलेंद्र मिश्र बाबा के नेतृत्व में गठित त्रि-सदस्यीय अनुशासन समिति की पैनी नजर भी रहेगी।

पिछले सत्र के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले भी होंगे

साथ ही सचिव श्री गौतम ने बताया कि पिछले सत्र 2020-21कोरोना त्रासदी के चलते नही हुए दोनों सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले लीग मैच के शुभारंभ के पहले 15-18 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे।15 दिसंबर को पहला सेमीफाइनल सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय व राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच जबकि दूसरा सेमीफाइनल 16 दिसंबर को यंग एलेवन क्रिकेट क्लब और किंग्स एलेवन क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीम 17-18 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेलेगी।सेमीफाइनल के मैच 50-50 ओवर के जबकि फाइनल मुकाबला 60-60(पहली पारी) व 30-30(दूसरी पारी) के होंगे

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 hour ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

20 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago