किशनगंज 30 नवंबर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021- 22 बी डिवीजन का आज बारवां मुकाबला तेघरिया वारियर्स क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स जूनियर क्रिकेट क्लब के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें फ्रेंड्स जूनियर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया .
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए थे तेघरिया वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए जिसमें बंटी ने 21 गेंदों पर 40 रन सादान ने 22 गेंदों में 32 रन शाहरुख ने 8 गेंदों में 17 रन एवं विशाल ने 11 गेंदों पर 16 रन बनाए वहीं फ्रेंडस जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए फैजान ने 15 रन देकर चार विकेट अजय ने 27 रन देकर दो विकेट एवं गौतम ने 33 रन देकर दो विकेट हासिल कीए।
167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स जूनियर ने 15.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन बनाए जिसमें अरमान ने 18 गेंदों में 29 रन फैजान ने 9 गेंदों में 19 रन एवं अहमद ने 17 गेंदों में 11 रन बनाए वहीं तेघरिया वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव ने 13 रन देकर तीन विकेट शाहरुख ने 8 रन देकर दो विकेट एवं बंटी ने 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए.
21 गेंदों पर महत्वपूर्ण 40 रन एवं 2 विकेट लेने वाले तेघरियि वारियर्स के बंटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर के हाथों दिया गया आज के अंपायर थे तबरेज आलम उर्फ तब्बू एवं आजाद आलम स्कोरर गुल फराज। संयोजक वीर रंजन
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…