बिहार पिकलबॉल पुरूष व महिला टीम घोषित

पटना 23 नवम्बर: अंधेरी रिक्रिएशन क्लब अंधेरी वेस्ट, मुम्बई में 25 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली इंडियन मास्टर्स ओपेन पिकलबॉल प्रतियोगिता ( पुरूष व महिला ) में भाग लेने वाली बिहार पिकलबॉल टीम की घोषणा कर दी गयी है।

टीम की घोषणा करते हुए बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम को रवाना करते हुए ग्रैविटी स्ट्रक्चर प्रा.लि.के निदेशक गौतम आनंद,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, बिहार विद्यापीठ की असिस्टेंट प्रोफेसर मिताली मित्रा,पिकलबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आनंद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

बिहार टीम आज पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस से मुंबई के लिए रवाना हो गयी। घोषित बिहार टीम इस प्रकार है:-
अंडर – 19 एकल स्पर्धा – हिमांशु कुमार, अमितेश कुमार, शाश्वत, शशांक कुमार,आदित्य कुमार।
युगल स्पर्धा – हिमांशु-अमितेश, शाश्वत – आदित्य।
अंडर – 19 से ऊपर ओपन एकल स्पर्धा – अविनाश, प्रमोद, संतोष, रोहित।
अंडर – 19 से ऊपर युगल स्पर्धा – अपूर्व – अविनाश, हिमांशु – रोहित, अमितेश – रिशू।
अंडर – 40 से ऊपर एकल स्पर्धा – संतोष, प्रमोद।
अंडर – 40 से ऊपर युगल स्पर्धा – रंजन – प्रभात।
अंडर -50 से ऊपर युगल स्पर्धा – रंजन – प्रभात।
महिला एकल ओपन – श्वेता कुमारी, संध्या कुमारी।
युगल महिला – प्रेरणा – पिंकी।
मिश्रित युगल – प्रमोद – श्वेता, अविनाश -बेला कोटवानी, मनीष – गुड़िया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago