लातेहार जिला सीनियर लीग में मनिका सीसी ने चंदवा डोमिनेटर सीसी को 53 रन से हराया

लातेहार 23 नवम्बर: लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर जिला क्रिकेट लीग 2021 -22 का मैच मनिका सीसी तथा चंदवा डोमिनेटर के बीच खेला गया ।

मनिका सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 222 रन का बड़ा स्कोर किया । जिसमे विकास नागेसिया 59, प्रतीक कुमार 53, रोहित कुमार 25 तथा आयुष्मान यादव 21 रन का योगदान दिया । चंदवा डोमिनेटर की ओर से प्रेम, अर्पित तथा सुजीत ने दो दो विकेट चटकाए ।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी चंदवा डोमिनेटर ने 169 रन पर पूरी टीम ढेर हो गयी । जिसमे अनिकेत कौशिक 61तथा बिभाष कुमार 56 रन का योगदान दिया । मनिका सीसी की ओर से विकाश तथा प्रतीक ने तीन तीन तथा उज्जवल ने दो विकेट चटकाए । मैन ऑफ द मैच मनिका सीसी के प्रतीक कुमार को वार्ड पार्षद सह अधिवक्ता संतोष रंजन कुमार के द्वारा पुरस्कार दिया गया ।

मैच के अंपायर अंकित गौरव तथा न्यूटन आनंद थे जबकि स्कोरिंग समरेश बादल ने किया ।मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह संघ के सदस्य मुकेश कुमार , मनीष सिंह , कौशल किशोर पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago