पूर्णिया : आज दिनांक 01-05-2024 बुधबार को ग्रीन वैली,गुलाबबाग़ मैं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता मैच किशनगंज बनाम पूर्णिया। टॉस जीत कर किशनगंज के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
किशनगंज ने 50 ओवर के मैच मैं 34 ओवर में 10 विकेट खो कर 137 रन बना सकी । किशनगंज के बल्लेबाज अभिषेक रजक ने सर्वाधिक 41 रन 42 गेंदों 04 चौका एवं 02 छक्के, सूर्यम राज ने 26 रन 43 गेंद 05 चौका मदद से बनाया । पूर्णिया की तरफ से गेंदबाजी में आकिब राजा ने 06 ओवर में 22 रन देकर 03 विकेट, आमिर मसूद ने 07 ओवर 24 रन 02 विकेट, सत्यम सिंह ने 05 ओवर 16 रन 02 विकेट ,एवं आशीष राय -जिसान आदिल ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी पूर्णिया 20.0 ओवर में 04 विकेट खो कर 138 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली । पूर्णिया की तरफ से बल्लेबाजी अभिषेक कुमार नाबाद 50 रन 54 गेंद 02 छक्के 03 चौके, सुफियान ने नाबाद 24 रन 16 गेंद 02 चौके 01 छक्के एवं शिशिर साकेत ने 44 रन 35 गेंद 06 चौके 01 छक्के के मदद से बनाया। किशनगंज की तरफ से गेंदबाजी मणिशंकर ने 06 ओवर मैं 35 रन देकर 02 विकेट एवं आकाश कुमार झा ने 03 ओवर 29 रन देकर 01विकेट हासिल किये ।
मैच के निर्णायक बी सी ए पैनल अंपायर सुनील सिंह ( पटना )एवं मनोहर कुमार ( खगड़िया ), मैनउल स्कोरर प्रियांशु कुमार रॉय एवं डिजिटल स्कोरर सुमन कुमार।उपस्थित सदस्य – जयंत कुमार सचिव,विशाल,अभिषेक ठाकुर,रोहित कुमार, मुस्तफा जमाल राजा,मनीष कुमार झा । कल का मैच – पूर्णिया बनाम कटिहार
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…