बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बीसीए अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट अंतर जिला ग्रुप जी का मुकाबला लखीसराय और जमुई के बिच आज बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान में खेला गया जिसमे लखीसराय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
निर्धारित 50 ओवर के मैच में लखीसराय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाए और जमुई को 197 रनो का लक्छ दिया लखीसराय की ओर से नीरज कुमार ने 70 रन की पारी खेली और रवि विनोद सिंह ने 31 रन की पारी खेली।
जमुई की ओर से काव्या वेद ने 4 विकेट प्राप्त किये और मयंक मेहता ने 4 विकेट प्राप्त किए लक्छ का पीछा करते हुए जमुई की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 35.4 ओवर में सभी विकेट खो कर 154 रन पे सिमट गई और इस तरह से लखीसराय ने इस मैच को 42 रनों से जित लिया जमुई की ओर से कुमार राहुल ने 70 रन की पारी खेली लखीसराय की ओर से प्रणय प्रसाद ने 4 विकेट रवि बिनोद सिंह ने 3 विकेट और अभिषेक कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किये इस तरह से लखीसराय ने जमुई को ये मैच 42 रनों से पराजित किया !
मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार लखीसराय के प्रणय प्रसाद को दोनों निर्णायक ने संयुक्त रूप से परदान किया। अंपायर के रूप में सनी कुमार और रवि कुमार थे और स्कोरर के रूप में विश्वजीत और राम थे। इस अवसर पर बेगुसराय टीम के मैनेजर प्रतिक भानु बेगूसराय टीम के कोच दिलजीत कुमार निराला कुमार शोबित पासवान सहित कई लोग मौजूद थे। आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार ने बताया कि जी जोन का आखरी मुकाबला जमुई और बांका के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…