बिहार सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट में कटिहार ने मधेपुरा को 04 विकेट से हराया।

पूर्णिया : आज दिनांक 30-04-2024 मंगलबार को ग्रीन वैली,गुलाबबाग़ मैं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता मैच मधेपुरा बनाम कटिहार टॉस जीत कर मधेपुरा के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।मधेपुरा ने 49.2 ओवर मैं 10 विकेट खो कर 155 रन बना सकी ।

मधेपुरा के बल्लेबाज कप्तान एहसान अंसारी ने सर्वाधिक 53 रन 93 गेंदों 04 चौका एवं 01 छक्के, अयान कुंवर ने 28 रन 64 गेंद 02 चौका मदद से बनाया । कटिहार की तरफ से गेंदबाजी मैं अश्वनी कुमार ने 04 ओवर मैं 04 रन देकर 02 विकेट खालिद आलम ने 10 ओवर 27 रन 02 विकेट, प्रियांशु ने 06 ओवर 17 रन 02 विकेट ,हर्ष नंदा 07 ओवर 23 रन 02 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी कटिहार 27.3 ओवर में 06 विकेट खो कर 157 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली । कटिहार की तरफ से बल्लेबाजी अश्वनी कुमार
ने 64 रन 65 गेंद 01 छक्के 07 चौके, सूरज कुमार ने 29 रन 20 गेंद 02 चौके 02 छक्के एवं खालिद आलम ने नाबाद 15 रन 19 गेंद 02 चौके के मदद से बनाया। मधेपुरा की तरफ से गेंदबाजी अहन अंसारी ने 09 ओवर मैं 40 रन देकर 03 विकेट एवं विक्की, जिसु ने 1-1 विकेट हासिल किये ।

मैच के निर्णायक बी सी ए पैनल अंपायर सुनील सिंह ( पटना )एवं अभय कुमार ( भागलपुर ), मैनउल स्कोरर प्रियांशु कुमार रॉय एवं डिजिटल स्कोरर सुमन कुमार।उपस्थित सदस्य – जयंत कुमार सचिव,मंजीत राज उर्फ़ बाबू,अभिषेक ठाकुर,रोहित कुमार, मुस्तफा जमाल राजा ।कल का मैच – पूर्णिया बनाम किशनगंज।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago