पटना 16 अक्तूबर: आगामी 29 से 30 अक्टूबर तक इंदौर (मध्यप्रदेश) में भारतीय सॉफ्टबॉल टीम (महिला व पुरुष) के गठन के लिए आयोजित होने वाले सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले बिहार के प्लेयरों की सेलेक्शन प्रक्रिया को 21 अक्टूबर को सुबह सात बजे से आयोजित की जायेगी।
यह जानकारी सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव प्राची शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सेलेक्शन प्रक्रिया रैनबो फील्ड, कंकड़बाग में आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा बताया कि खिलाड़ी अपने साथ अपना पासपोर्ट (फोटो लगा हुआ) लेकर आयेंगे।
सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि टीम चयन के लिए सेलेक्टरों के नामों की घोषणा कर दी गई है। सेलेक्शन टीम में विजय कुमार, विपिन कुमार और रवि कुमार होंगे। संयोजक राजेश कुमार चिंटू होंगे।
उन्होंने बताया कि भारतीय टीम का चयन हांगजू (चीन) में वर्ष 2022 में होने वाले 19वें एशियन गेम्स के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम में बिहार के खिलाड़ियों को अवश्य जगह मिल सकती है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…