सैयद मुश्ताक़ अली ट्रायल मैच में खिलाडियों ने किया बवाल

पटना 16 अक्टूबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सैयद मुश्ताक़ अली टी-20 टीम बनाने के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया जिसके बाद कुल 70 खिलाड़ियों का चयन किया गया था जिसे पांच टीमो में बांटा गया था ट्रायल मैच के लिए।

ट्रायल मैचों के आयोजन आज सुबह से मोइनुल हक़ स्टेडियम पटना में शुरू हुआ तो लेकिन मैच के दौरान ही बवाल हो गया। सूत्रो के अनुसार बीसीए के गलत चयन रवैया से गुस्साए खिलाड़ियो का गुस्सा फूटा,चयन प्रकिया से नाराज खिलाडियों व समर्थकों ने पिच से विकेट को उखाड़ के फैक दिए।

अम्पायर के साथ भी बकझक हो गई जिसके चलते आज होने वाले सुबह के पहल ट्रायल मैच को रद्द करना पड़ गया।सूत्रों के अनुसार मैच के दौरान उपस्थित बीसीए के पदाधिकारी व सदस्यों को अपमानित भी किया गया।अंतः बहुत समझाने के बाद आज दूसरा ट्रायल मैच खेला गया।।

इस घटना को लेकर लगातार सोसल मीडिया पर बिहार क्रिकेट से जुड़े लोगों द्वारा अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी जा रही है ।कोई इस घटना को सही बता रहा है तो कोई इसे ग़लत।

आपको बता दे कि लिस्ट 70 खिलाडियों की जारी की गई थी जिसके बाद बहुत से सवाल उठने लगे थे क्योंकि बताया जा रहा है कि उस चयन में कुछ ऐसे खिलाडियों के नाम है जिसने ट्रायल में भाग नही लिया था जबकि जो खिलाड़ी नेशनल खेले हुए है या बीसीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था उसे अनदेखा किया गया।

हालांकि बाद देर शाम 5 टीमो में कुछ खिलाडियों के नाम को फिर से जोड़ा गया जिसमें कई खिलाडियों का चयन तो हुआ लेकिन फिर भी बताया जा रहा खिलाड़ी इस प्रक्रिया से काफ़ी नाराज है।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago